Join Us On WhatsApp
BISTRO57

JDU ऑफिस में नारी शक्ति सम्मेलन का CM नीतीश ने किया शुभारंभ..

CM Nitish inaugurated the Nari Shakti conference in JDU offi

Patna :- महिला दिवस के अवसर पर पटना के जदयू कार्यालय में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री सह जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  महिला कार्यकर्ताओं को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की शुभकामनाएं दी और पार्टी, समाज व बिहार की उन्नति में उनके बहुमूल्य  योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।इस  कार्यक्रम की अध्यक्षता जद (यू) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती मेहता ने की।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी, प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा जी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजू गीता जी, विधायक मीना कामत जी, विधायक शालिनी मिश्रा, पूर्व सांसद  अश्वमेध देवी जी, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद थे. 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp