Join Us On WhatsApp
BISTRO57

महेंद्र सिंह धोनी की उंगली पर लगा निशान , बने चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर, मतदाता जागरूकता का हिस्सा बनेंगे माही : के रवि कुमार

 Election Brand Ambassador M.S Dhoni

*रांची।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार ने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे। इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है। निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा। वहीं  मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा।


 उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे। कहा, नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा। वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp