Join Us On WhatsApp
BISTRO57

एशियन महिला हॉकी चैम्पयनशिप में भारत ने जीता पहला मैच, CM नीतीश ने किया ट्रॉफी का शुभारंभ

India won the first match in the Asian Women's Hockey Champi

Sports Desk - एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. उसने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया. वही आज भारत का मुकाबला थाईलैंड से होगा.

 बताते चलें कि बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है. एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में सोमवार से शुरू हुई है. इस चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. उद्घाटन के दिन भारत ने अपना पहला मैच मलेशिया के साथ खेला जिसमें उसने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया. भारत की ओर से संगीता कुमारी ने सबसे ज्यादा दो गोल किए. जापान और कोरिया तथा चीन और थाईलैंड के बीच दो मैच खेले गए.इससे पहले एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच जापान और कोरिया के बीच हुआ. जो 2-2 से टाई  हुआ. जबकि दूसरे मैच मे चीन ने थाईलैंड को 15-0 से हराया. तीसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज की.

 बताते चलें कि  एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 20 नवंबर तक आयोजित की जा रही है. इसमें . एशियाई भारत के अलावा मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और चीन की टीमें हिस्सा ले रही हैं. 


 इस चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजायी गयी। इस चैंपियनशीप में 6 देशों भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सभी देशों की खिलाड़ी एवं दर्शक काफी उत्साहित एवं रोमांचित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों के अभिवादन स्वीकार किया। सभी देशों की महिला हॉकी कप्तानों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने गैलरी का भी अवलोकन किया। सभी देशों की भाषाओं में पौराणिक राजगीर एवं विकसित बिहार का गैलरी में उल्लेख किया गया है। राज्य खेल अकादमी, गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी, नेचर सफारी, कन्वेंशन सेंटर, मलमास मेला,राजगीर इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी का भी गैलरी में उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही राजगीर खेल परिसर में बने बास्केटबॉल ग्राउंड का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया और आवासन एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बिहार खेल विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं राज्य खेल अकादमी के प्रशासनिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलपति के कक्ष को भी देखा।इस टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन, स्वागत और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली और समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने के लिए गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों को घुमाने की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp