Join Us On WhatsApp
BISTRO57

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में 51 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा एन डी ए.....

Jharkhand BJP Feel Good

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में 20 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया, इसके लिए प्रदेश के मतदाताओं को आभार प्रकट करता हूं। चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मजबूत सरकार और विकसित झारखंड बनने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। 

बाबूलाल ने कहा कि भाजपा और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार किए। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की 6 विशाल सभा हुई। एक रोड शो किया। झारखंड जैसे छोटे राज्य में देश के प्रधानमंत्री अगर इतना समय दे रहे हैं, तो यह राजनीतिक रूप से लोकतंत्र को मजबूत करने और झारखंड के लोगों के प्रति उनके प्यार व रिश्ता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री का अतिरिक्त गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं की सभा झारखंड में हुई। एक लंबी फेहरिस्त है।

झारखंड के चुनाव प्रभारी व भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने भी कई सभाएं की। झारखंड के कार्यकर्ता ने भी नेताओं के साथ खूब मेहनत की।

 उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी निश्चित रूप से बधाई देता हूं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां से बार-बार जो शिकायत में आई उससे लगा कि मुख्यमंत्री डरे और सहमे हुए हैं।‌ बरहेट का रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा। लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

बाबूलाल मरांडी ने राज्य महिला ,युवा,मजदूर,किसान ,दलित ,आदिवासी,पिछड़ा सभी समाज का भाजपा और एन डी ए के प्रति विश्वास जताने केलिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने चुनाव में अथक परिश्रम किए।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp