Join Us On WhatsApp
BISTRO57

आदिवासी महिला का कांग्रेस ने किया अपमान, महिलाओं से अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा, इरफान अंसारी ने सिर्फ सीता सोरन नहीं झारखंड की मां, बहनों का किया अपमानः शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Congress Minister on Sita Soren

कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी का सीता सोरेन पर दिए अमर्यादित बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। शनिवार को भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल से इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की है। शिवराज सिहं ने इरफान के बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधायक और मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। क्या इरफान अंसारी को शर्म नहीं आता है। आदिवासी महिला सीता सोरेन को इरफान अंसारी ने रिजेक्टेड माल बोला है। उनको शर्म करनी चाहिए।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि सीता सोरेन स्वर्गीय श्री दूर्गा सोरेन जी की पत्नी, शिबु सोरेन जी की बहु और हेमंत सोरेन जी की भाभी हैं। वे झारखंड भाजपा की सम्मानित नेता हैं। इरफान अंसारी ने सीता सोरेन जी के लिए भद्दी शब्दों का इस्तेमाल किया। इरफान अंसारी ने केवल सीता सोरेन जी का अपमान नहीं किया बल्कि झारखंड की बहनों और बेटियों का अपमान किया है। यह भारत के नारी शक्ति का अपमान है। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शर्म आती है तो इरफान अंसारी को मंत्री मंडल से बाहर निकाल देना चाहिए। 


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp