Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड मे मौसम में हुआ ज़बरदस्त बदलाव, रांची राजधानी में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई है।

Jharkhand Weather Change

रांची सहित प्रदेश भर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह मौसम बदल गया है।राज्य कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही या बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतर समय बादल छाये हुए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास होगा। सुबह सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 11 दिसंबर को मौसम का साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद से ठंड और बढ़ेगी।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp