Join Us On WhatsApp
BISTRO57

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जीतन मांझी ने साधा निशान, RCP सिंह पर भी हुए गरम..

Jitan Manjhi took aim at Rahul Gandhi's Bihar tour, also got

Gaya :-कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद सत्ताधारी एनडीए के घटक दलों के नेता लगातार हमलावर है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है, कि एक ही मुद्दा राहुल गांधी के पास है, अगला पीएम कौन हो, इसके लिए दौड़ लगा रहे हैं।


 गया में मीडिया कर्मियों से बात करते हु केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी पहले यह बताएं , कि इंडिया गठबंधन उनको पीएम कैंडिडेट मान लिया है? 60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। मैं भी साथी के रूप में रहे हैं। उस समय कांग्रेस नौकरी के लिए क्या किए थे। पीएम हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। उससे ज्यादा दिया जा रहा है। यह उनके संज्ञान में आना चाहिए। हम एमएसएमएस विभाग से अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत 26 करोड़ लोगों को नियोजन दे दिया है। नौकरी नहीं नियोजन दिया है। महज 10 वर्षों में 26 करोड़ लोगों को नियोजन दिया है। अब राहुल गांधी किसको नियोजन देना चाहते है और नौकरी देना चाहते हैं। राहुल गांधी लोगों को भ्रमा रहे हैं। विभिन्न विभागों से जोड़ कर देखा जाए तो हर साल 5 से 7 करोड़ लोगों को नौकरी दे रहे हैं। इन लोग सिर्फ लोगों को बरगला रहे हैं। इंडिया गठबंधन एक साथ होकर भी काम करते तो कुछ नहीं होता। अब तो यह लोग अलग-अलग है। ढाल और तलवार की तरह मिल रहे है और दौरा कर रहे हैं। जो भी नारा दे, उससे कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।


  जीतनराम मांझी ने वक्फ कानून पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा द्वारा जबरन कानून थोपने के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वे दिमागी दिवालियापन के शिकार हैं। देश के सांसद के दोनों सदनों ने वक्फ बिल क़ानून को पास कर दिया है। यह किसी धर्म के विरुद्ध नहीं है। वक्फ का मतलब दान होता है। दान देने और लेने वाली एजेंसी अगर उसका दुरुपयोग करेंगे तो भारत सरकार के लोग बैठे नहीं रहेंगे। वक्फ का जमीन का रेंट लाखों में आता है, लेकिन वक्फ की ओर से जमा हजारों में ही आता है। वह पैसा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए नहीं जाता है। बल्कि अपने हित पर खर्च करते हैं। वक्फ के पैसे का नाजायज़ फायदा उठाया जा रहा है। वहीं लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विदेशों में निवेश कर रहे है। अगर किसी को परपरी लगता है तो इसका मतलब साफ है कि वक्फ का नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं। विपक्षी धर्म के चश्मे से देखकर एक सेंटीमेंट पैदा करना चाहते है और तुष्टिकरण के तहत वोट लेने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा वक्फ बिल क़ानून के खिलाफ लोग न्यायालय गए हैं। न्यायालय का जो फैसला आएगा उसके बाद देखा जाएगा।


 बिहार में सीएम पद पर तेजस्वी यादव की दावेदारी पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वह ख्याली पुलाव पका रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व चल रहा है। भारत आर्थिक व्यवस्था में 5वां स्थान पर है। आगे 2047 तक विकसित राष्ट्रों में भारत की गिनती होगी। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है इसलिए तेजस्वी यादव का सपना पूरा होने वाला नहीं है.

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp