Join Us On WhatsApp
BISTRO57

हेमंत कैबिनेट के सभी 11 मंत्री है करोड़पति, किसके पास कितना पैसा,जाने कौन है सबसे अमीर ?

Millionaire Minister's in Jharkhand Cabinet

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के सभी 11 मंत्री करोड़पति है। इन 11 मंत्रियों में राजद के संजय प्रसाद यादव सबसे अमीर हैं जिनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये बताई गई है। इन्हें झारखंड सरकार में श्रम और उद्योग मंत्रालय दिया गया है।


 वहीं इन मंत्रियों में सबसे कम उम्र की मंत्री कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की हैं जो सिर्फ 31 साल की हैं। ये कांग्रेस से मांडर की विधायक हैं। इन्हें हेमंत की कैबिनेट में कृषि एवं पशुपालन सहकारिता विभाग दिया गया। शिल्पी नेहा तिर्की कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है। साथ ही सबसे उम्रदराज मंत्रियों में छतरपुर सीट से विजयी कांग्रेस के विधायक राधा कृष्ण किशोर हैं। वे वर्तमान में 66 साल के हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है। राधा कृष्ण किशोर झारखंड में वित्तीय विभाग और संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मेवारी दी गई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा से गिरिडीह के विधायक सुदीव्य कुमार सोनू हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये की है। इन्हें नगर विकास पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग दिया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही गोमिया के विधायक योगेंद्र प्रसाद हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है। हेमंत सोरेन ने इन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ-साथ उत्पाद और मद्द निषेध विभाग की जिम्मेदारी दिया है।

दीपिका पांडेय सिंह जो कांग्रेस से महगामा की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये की है। इन्हें हेमंत सरकार में फिर से एक बार मंत्री पद दिया गया है और ग्रामीण विकास विभाग इनके जिम्मे में है।


दीपक बिरुआ : ये झामुमो से चाईबासा के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है। हेमंत की नई सरकार में इन्हें एक बार फिर जगह मिली है और निबंधन एवं राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग भी दिया गया है।


चमरा लिंडा झामुमो से विशुनपुर के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये है। इस बार झारखंड के 11 मंत्रियों में इनको शामिल किया गया है। इन्हें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है।


 घाटशिला से झामुमो के विधायक रामदास सोरेन को भी मंत्री पद मिला है। इनकी कुल संपत्ति दस करोड़ रुपये की है। रामदास सोरेन को इस बार नई जिम्मेवारी के साथ स्कूली एवं शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


डॉ. इरफान अंसारी : ये जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है। झारखंड में इन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। 

हफीजुल हसन : ये मधुपुर से झामुमो के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है। हफीजुल हसन को पुनः एक बार मंत्री बनते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और जल संसाधन विभाग दिया गया है।



bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp