Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बांका में अपराधियों का पीछा कर रही पुलिस जीप पलटी, 6 पुलिसकर्मी घायल

Police jeep chasing criminals overturned in Banka, 6 policem

Banka :- अवैध बालू कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे बांका पुलिस की जीप पलट गई जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 मिली जानकारी के अनुसार जिले के बारहाट थाना अंतर्गत अवैध बालू कारोबार रोकने गई पुलिस की गश्ती जीप पलट गई। हादसे में पीटीसी अवधेश कुमार, सिपाही अशोक कुमार, संजय कुमार और थाना मैनेजर समेत करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर किया गया।

घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के भुरना से तिहार गांव के बगीचा के पास हुई। सुबह अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टर इस रास्ते से गुजर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। ओवरटेक करने की कोशिश में अचानक मोड़ पर गश्ती जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायल पुलिसकर्मियों में चालक सिपाही अरुण कुमार डीएपी गार्ड हैं। जानकारी के अनुसार थाना में दो सरकारी चालक मौजूद थे। इसके बावजूद गुप्त सूचना पर जल्दबाजी में सिपाही अरुण कुमार गश्ती वाहन लेकर निकल गए थे।

बारहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

 बांका से दीपक कुमार सिंह

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp