Join Us On WhatsApp
BISTRO57

शादी के महज 9 महीने बाद ही हाजीपुर में गर्भवती महिला की हत्या..

Pregnant woman murdered in Hajipur just 9 months after marri

Hajipur :- दहेज की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती महिला की हत्या शादी के महाजन 9 महीने बाद कर दी गई. मृतका रानी कुमारी (20) की शादी नीतीश कुमार सिंह से 10 जुलाई 2024 को हुई थी। वह मनुआ गांव में अपने ससुराल में रहती थी। 


मृतका के पिता दीपनारायण सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 5 महीने की गर्भवती थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए रानी को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति के साथ सास, ससुर, नंद और नंदोई भी उसे परेशान करते थे।

हत्या के बाद पंचायत ने दबाव बनाकर केस दर्ज न करवाने और रुपया देने की बात लिखवा ली। पंचायत के लोगों ने परिजनों से शव का सौदा करवाया। रानी का मायका महुआ गंगा हरपुर में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्य घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


हाजीपुर सदर थाना के अपर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक महिला का शव पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनुआ गांव से बरामद किया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है तो शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है, आरोपी ससुराल वाले फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

 हाजीपुर से अभिषेक की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp