Join Us On WhatsApp
BISTRO57

नहीं रुक रही है झारखंड की राजधानी राँची मे छेड़खानी की घटना....

Ranchi Ones Again Girls Flirting

राजधानी रांची में अभी स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर में एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये जाने लगे हैं।दरअसल, सदर अस्पताल के पास बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है। एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़खानी की जब वह कॉलेज से जा रही थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाने में जुट गई। सीसीटीवी की फुटेज में घटना दिखाई दे रही है जिसमें युवक छात्रा के साथ छेड़खानी करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज में लड़के का चेहरा धुंधला नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने वहां मौजूद दुकानदारों से भी पूछताछ की। वहीं पुलिस ने अब आरोपी की पहचान बताने या उसका सुराग देने वाले 5000 इनाम की घोषणा कर दी है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp