Join Us On WhatsApp
BISTRO57

तेजस्वी बोले -CM नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, जानें वजह..

Tejashwi said - CM Nitish Kumar should apologize immediately

Patna :- विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबरी देवी पर की गई टीका-टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री के इस बर्ताव के लिए सबक सिखाएगी.
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा बार- बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी का भरे सदन में अपमान करना अत्यंत निंदनीय है। बिहार की भूमि माता सीता की जननी है , बिहार का मुखिया ही जब महिलाओं के लिए तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग करेगा तो बिहार का इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। 

राबड़ी देवी जी बिहार के महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत हस्ताक्षर हैं। बिहार की हर महिला में वो ये आशा, विश्वास और उत्साह जगाती हैं कि केवल पुरुष ही नहीं बल्कि यहाँ की नारी भी इतनी शक्तिशाली है जो अन्याय के ख़िलाफ़ जीवन पर्यन्त डट कर लड़ सकती है, अपने परिवार को सम्भाल सकती है और पूरे बिहार की समृद्धि में योगदान दे सकती है।

मुख्यमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक भाषा, दुर्व्यवहार, अशिष्ट आचरण और अपमान नारी शक्ति का घोर अपमान है तथा महिलाओं को दोयम समझने वाली पुरुषवादी मानसिकता का भी परिचायक है।

नीतीश कुमार जी को अपने इस आचरण, इस टिप्पणी के लिए तुरंत प्रभाव से बिहार की महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp