Join Us On WhatsApp
BISTRO57

नहीं रहे भगवान बिरसा मुंडा के वंशज , मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

The descendants of Lord Birsa Munda are no more

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज  मंगल मुंडा जी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।   हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत  मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत  मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp