Join Us On WhatsApp
BISTRO57

औरंगाबाद में पहले फिल्मी स्टाइल में धमकी दी, फिर दलित लड़की को उठा ले गए दबंग..

Threatened in filmy style, then the bullies kidnapped the Da

Aurangabad :-'उठा ले जाउंगा...., देखती रह जाएंगी दुनियां ये सारी'। बॉलीवुड की एक फिल्म के इस गीत को औरंगाबाद के एक लड़के ने साकार कर दिया है, और लड़की को जबरदस्ती अपने साथ भाग लिया है, अब परिजन परेशान हैं .

 दरअसल लड़के को मुहल्ले वालों ने जब लड़की का पीछा छोड़ने से बाज आने की चेतावनी दी थी, तब लड़के ने धमकी देते हुए कहा था कि उठा ले जाउंगा और तुम लोग देखते रह जाओगे। धमकी के कुछ दिन बाद लड़के ने ऐसा ही किया.मामले में लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दहशत में परिजन 

यह मामला औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का काफ़ी दिनों से उनकी लड़की का पीछा कर रहा था। कई बार उसको मुहल्ले से भगाया भी गया था लेकिन वह नहीं माना। उसने पहले भी लड़की को भगा ले जाने की धमकी दी थी और आखिरकार वह 6 अप्रैल को लड़की को भगा ले गया। इसके बाद परिजन लोकलाज के भय से अपने स्तर से ही लड़की को खोजते रहे लेकिन जब कही कोई अता-पता नही चला तो थक-हार कर परिजनों ने जम्होर थाना में लड़की को अगवा किए जाने की शिकायत दर्ज करा दी।  मामले में परिजनों ने कहा है कि लड़का पक्ष दबंग और काफ़ी पैसे वाले हैं। इस कारण उन्हें इस बात का डर है कि वे लड़की को अपनाने के बजाय मार डालेंगे। अगर लड़का शादी करना चाहता तो उसे भगाने की जरूरत नहीं थी वे लोग शादी कराने को तैयार थे।      

             लड़की दलित व लड़का सवर्ण


मामले में खास बात यह है कि लड़की दलित है जबकि लड़का सवर्ण समाज से है। दोनों ही बालिग है। यही वजह है कि लड़की पक्ष बेहद डरा हुआ है। इसी वजह से लड़की पक्ष ने घटना के एक सप्ताह तक मामले को लेकर पुलिस के पास जाने से परहेज किया लेकिन अपने स्तर से लड़की को बरामद करने में सफलता नही मिली तो, थक-हार कर मामले की पुलिस से शिकायत की।    

     लड़की को बरामद करने के प्रयास में जुटी पुलिस
पूरे मामले पर जम्होर थानाध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर लड़की को अगवा किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की को सकुशल बरामद करने को लेकर पुलिस तकनीकी तरीके से अनुसंधान में जुटी है। मामले में कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है। पुलिस शीघ्र ही लड़की को सकुशल बरामद कर लेगी।
औरंगाबाद से गणेश की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp