Join Us On WhatsApp
BISTRO57

मैथन डैम में नहाने के दौरान 3 किशोर डूबे, 2 की लाश मिली

Three children drowned in Maithan Dam

*धनबाद :* धनबाद से मैथन डैम घूमने गए 6 दोस्तों में से 3 दोस्त बुधवार को नहाने के दौरान डूब गए थे। खबर आ रही है कि इनमें से 2 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं तीसरे किशोर की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान युवराज सिंह और जयद हुसैन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, सीओ कृष्ण मरांडी सीआईएसएफ के जवान एवं स्थानीय लोगों ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन का प्रयास किया। लेकिन रात होने के कारण उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद आज सुबह फिर से तलाश शुरू की गयी। सुबह 10:00 बजे के करीब युवराज सिंह के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद 10:15 बजे जयद हुसैन के भी शव को बाहर निकाला गया। वहीं नयाब गदी की तलाश जारी है। 

बता दें कि धनबाद से मैथन डैम घूमने गए 6 दोस्तों में से 3 किशोर नहाने के दौरान डूब गए। यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों ने मैथन पहुंचना शुरू किया। ये सभी बुधवार दोपहर बीना किसी को बताए मैथन डैम घूमने गए थे। हादसे के बाद डर के कारण बाकी 3 युवक बिना किसी को बताए धनबाद लौट गए। जब डूबे हुए किशोर घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने बाकी दोस्तों से पूछताछ की। पहले तो उन्होंने कुछ नहीं बताया, लेकिन दबाव डालने पर एक युवक ने बताया कि वे मैथन डैम गए थे और नहाते समय 3 किशोर डूब गए। इसके बाद परिजन मैथन पहुंचे। तब तक रात हो चुकी थी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp