Join Us On WhatsApp
BISTRO57

2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हाई अलर्ट मोड पर प्रशासन....

Administration Alert for PM Visit

रांची, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


-1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग।


-1:30 बजे हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।


-1:55 बजे हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग।


-2:00 बजे विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम।


-2:45 बजे मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।


-5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना।


-5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।


-5:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp