Join Us On WhatsApp
BISTRO57

गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़, स्वागत में लगे 'अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे....

Amit Shah Road Show

भगवान बिरसा मुंडा की धरती और झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया।

गृह मंत्री रथ पर सवार थे। उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थे। रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।

1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग 'अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp