Join Us On WhatsApp
BISTRO57

गठबंधन धर्म के पालन करेगी भाकपा, दमखम के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी :. डी राजा

Bhartiya Communist Party Jharkhand

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य स्तरीय विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉमरेड पीके पांडे और कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी शामिल थे।

सभागार में उत्साहित कार्यकर्ताओं को देखकर महासचिव डी राजा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी पार्टी का झारखंड में बहुत तेजी से उभार हो रहा है। राज्य के सभी जिलों में मजबूत संगठन एवं सभी जन संगठन के नेतृत्व एवं कार्यकर्ता दिल जान से लगे हुए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड में लाल परचम मजबूती से लहराएगा, इंडिया गठबंधन मे हमें सम्मानजनक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को देना चाहिए, राज्य में किसी भी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को आने से रोकने के लिए मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना होगा, इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के साथियों की जवाबदेही है कि राज्य के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर चुनाव में उतरे, इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सभी जिलों में विधानसभा की चुनाव की तैयारी कर रही है। लोकसभा के चुनाव में तालमेल में कमी के कारण दोबारा मोदी सत्ता में आ गए। लेकिन उनका भी 400 के दावे खोखले साबित हुए, इसीलिए झारखंड विधानसभा की चुनाव में पहले से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तैयारी कर रही है,। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य की जनता आंदोलित है। राज्य के खनिज संपदाओं पर कॉर्पोरेट घराने की नजर है, अदानी के खिलाफ पिछले 1 साल से लोग धरना पर बैठे हुए हैं, सरकार एवं प्रशासन सुन नहीं रही है, भूमि बैंक के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा है, राज्य में ना विस्थापन नीति बनी है और नाही विस्थापन आयोग का गठन, अभी तक हुआ है। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को अभिलंब पूरा करें। झारखंड सरकार ।पूर्व सांसद रमेद्र कुमार ने कहा की गठबंधन में हमें जगह मिले तो मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए आगे आना चाहिए, किसान मजदूर की एकता के बल पर राज्य में मजबूती के साथ हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी, राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से हमारे सभी कार्यकर्ता एवं नेतृत्व के साथी जनता के घर-घर में जाकर चुनाव की तैयारी एवं वोट मांगेंगे, भूमि बैंक रद्द करने, भूमिहीन लोगों को ढाई एकड़ जमीन खेती के लिए, 10 डिसमिल जमीन घर बनाने के लिए, झारखंड आंदोलनकारी को ₹50000 सम्मान राशि, सभी झारखंड आंदोलनकारी के घर में एक व्यक्ति की नौकरी और 10% आरक्षण को लेकर अभियान चलाएगी की। संविदा में की कई नियुक्ति को अस्थाई करे झारखंड सरकार,। नगर विकास विभाग सिटी बस के कर्मचारियों को नियमित करे।पार्टी के लोग उत्साहित हैं हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ झारखंड विधानसभा की चुनाव लड़ेगी, कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भंते अपने पूरे कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp