Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जारी किया आरोप पत्र...

BJP Charge Sheet Book inauguration

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप पत्र जारी करते हुए झारखंड की ठगबंधन सरकार की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उसे बचने का काम कर रही है। सत्ता में शामिल लोगों की तिजोरी तक भ्रष्टाचार का पैसा पहुंच रहा है। मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के यहां से छापे में 35 करोड़ रुपए मिले हैं। ऐसे में मंत्री और सचिव के यहां छापा मारने पर कितने रुपए मिलेंगे, इसका अनुमान लगा पाना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता पर बैठे लोग राज्य को लूटने और कमाने में लगे हैं। कांग्रेस आदिवासियों को कीड़ा मकौड़ा की तरह समझती है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस शुरू से झारखंड और झारखंडवासियों की विरोधी रही है।

विधायक क सिंह ने कहा की सरकार के लोगों पर नेगेटिव सेट किया जा रहा है हेमंत सोलंकी इस्तीफा देने पर सत्ता संभालने के बाद चंपाई सोरेन सदन में कहा था कि यह हेमंत सरकार पार्ट 2 होगी। यह सरकार भ्रष्टाचार की परत 2 है। उससे भी बढ़कर निकल रही है। भाजपा की ओर से जारी 28 पन्ने के आरोप पत्र में हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का जिक्र है। साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 2 (चंपाई सरकार) के कारनामों का भी जिक्र किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किए गए वादे और उसके हकीकत को बयां किया गया है। आरोप पत्र में मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल में झारखंड को किए गए सहयोग की विस्तृत जानकारी दी गई है। आंकड़ों के माध्यम से भी मोदी सरकार की उपलब्धियां को बयां किया गया है। मोदी सरकार की किसान और कृषि के प्रति गारंटी का जिक्र है। जनजातीय समुदाय के लिए मोदी सरकार गए द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया है।

आरोप पत्र में मोदी सरकार की गरीब कल्याण, पिछड़ा कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण, महापुरुषों के सम्मान, नारी सशक्तिकरण, अमृत पीढ़ी की नई उड़ान, रोजगार के नए अवसर, खेल के क्षेत्र में सुधार का भी जिक्र किया गया है। आरोप पत्र भ्रष्टाचार को उठाया गया है। इसमें बताया गया है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के विभिन्न ठिकानों से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है। बालू, कोयला, पत्थर का अवैध खनन, जमीन की लूट, शराब घोटाले ने झारखंड को कलंकित किया है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp