Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

BJP Complained Against JMM Leader

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व चुनाव आयोग पहुंचकर साईलेंस पीरियड मे प्रेस कॉंफ़्रेंस करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। 

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की रांची, धनबाद, जमशेदपुर गिरिडीह मे साईलेंस पीरियड चल रहा है और इस पीरियड मे कोई भी चुनाव प्रचार नहीं करना है और कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं करना है इसके बावजूद आज सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस किया। 

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की जिस तरह  से यह प्रेस कांफ्रेंस अंतिम 48 घंटा मे किया गया है और जिस प्रकार यह प्रेस कांफ्रेंस किया गया है वो सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस नहीं था बल्कि चुनाव प्रचार था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो भी चुनाव आयोग मे जमा किया है। 

प्रतिनिधिमंडल मे  अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा,  न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, जयोति आनंद, बिपिन कुमार, अनुराधा मोदी शामिल थे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp