Join Us On WhatsApp
BISTRO57

प्रदेश की जनता ने एन डी ए 400 पार के संकल्प में झारखंड की 7सीटों को जोड़ दिया....आदित्य साहू

BJP on 400 Avobe Seats

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा झारखंड की ओर से आभार प्रकट किया।

श्री साहू ने शांतिपूर्ण मतदान केलिए चुनाव आयोग के पदाधिकारी एवम चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया है। राज्य की जनता ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया है। शाम 5बजे तक के को आंकड़े हैं उसमे 65प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए हैं। आज पांचवें चरण के मतदान संपन्न होने के बाद जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने केलिए 400पार के संकल्प में अपना 7सीट का योगदान कर दिया है। आज कोडरमा,हजारीबाग और चतरा के साथ गांडेय उपचुनाव में वहां के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया।

साथ ही यह मतदान प्रदेश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने केलिए हुआ है।यह मतदान सनातन विरोधियों को सबक सिखाने केलिए हुआ है।यह मतदान आदिवासी,दलित,पिछड़े,युवा महिला,किसान सभी को ठगने वाली नीति और नीयत के खिलाफ हुआ है। राज्य की जनता का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आभार प्रकट करती है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp