Join Us On WhatsApp
BISTRO57

इंडी एलायंस करता है नकारात्मक राजनीति , एन डी ए सकारात्मक.....बाबूलाल मरांडी

BJP On INDI Alliance Politics

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डोमचांच के प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव के साथ सैकड़ों लोग शामिल कराया...। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की साख खत्म हो चुकी है।यह एलायंस केवल नकारात्मक राजनीति करता है। ये सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगो की जमात है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल कमाने केलिए बनाया गया गठबंधन है। सत्ता प्राप्त कर देश और प्रदेश को लूटना इनके फितरत में शामिल है।

 देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है।

झारखंड अलग राज्य बनाने से लेकर गांव ,गरीब ,किसान सभी की सेवा केलिए भाजपा संकल्पित है। मोदी सरकार ने गांव,गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे। झारखंड की 14लोकसभा क्षेत्र में एन डी ए प्रत्याशी को अपार बहुमत से जीत दिलाने केलिए लग जाने का आहवान किया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा। भजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। पिछले दस वर्षों में देश की ऐतिहासिक प्रगति हुई है।भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण केलिए मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए है।मोदी सरकार ने एक तरफ इज्जत घर बनाए,बहनों को गैस सिलेंडर देकर धुएं से मुक्ति दिलाई।वही राजनीतिक सशक्तिकरण की भी पहल की। तीसरी बार मोदी सरकार में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp