Join Us On WhatsApp
BISTRO57

राज सत्ता और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रहा इंडी गठबंधन : आदित्य साहू

BJP on JMM Goverment

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मीडिया सेंटर में रविवार को प्रेस मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार अपने स्वार्थ के लिए कानून को ठेंगा दिखाकर हर काम कर रही है।

श्री साहू ने कहा कि इंडी गठबंधन राज सत्ता एवं प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। सरकार की मंशा और नियत साफ़ नहीं है। इंडी गठबंधन की सरकार ने चुनाव में हेरा फेरी के लिए बड़े पैमाने पर पैसे जमा कर रखे हैं। अलग से हेलीपैड बनाकर इसी से पैसा ले जाया और लाया जा रहा है। चुनाव में बड़े पैमाने पर अवैध आर्थिक हेरा फेरी की आशंका है।

उन्होंने कहा कि खेलगांव राज्य सरकार की संपत्ति है। चुनाव कार्य के लिए इसका कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है, यह स्पष्ट करना चाहिए। किस आधार पर यहां से हेलीकॉप्टर के टेक ऑफ और लैंड करने की अनुमति मिली, इसकी जानकारी देनी चाहिए। झामुमो को यह बताना चाहिए तो उसने कब एयरपोर्ट अथॉरिटी को हेलीकॉप्टर लैंड करने और टेक ऑफ करने के लिए जगह मांगी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जगह देने से इनकार कर दिया। चुनाव में हर पार्टी समय प्रबंधन को लेकर हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करती है। हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट से टेक ऑफ करता है और लैंड भी होता है। आज तक अलग हेलीपैड कभी नहीं बनाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कानून को दरकिनार कर रांची के खेलगांव में अलग से हेलीपैड बना लिया है। वहीं से पार्टी के पदधारी हेलीकॉप्टर से टेक ऑफ करते हैं और लैंड करते हैं।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टर से टेक ऑफ करने के दौरान सुरक्षा से गुजरना होता है। पूरी तरह चेकिंग की जाती है, लेकिन जेएमएम ने अलग से जो हेलीपैड बनाया है, उसमें अपने चाहते पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है। वे चेकिंग के दौरान सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। हेलीकॉप्टर से क्या ले जाया जा रहा है, क्या लाया जा रहा है, इसपर संदेह है। रांची के डीसी और एसडीओ की मिलीभगत से यह धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से एयरपोर्ट की दूरी मात्र 5 किलोमीटर है। खेल गांव से दूरी 8 से 10 किलोमीटर है। इसके बाद भी खेलगांव में अलग से हेलीपैड बनाना संदेह के घेरे में है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अधिकारियों को यह बात जान लेनी चाहिए कि सरकार आती जाती है। किसी एक पक्ष में काम नहीं करें। गलत काम का अंजाम हमेशा बुरा होता है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने इस पर आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग से भी शिकायत करेगी। एयरपोर्ट में बहुत जगह है। हर पार्टी का हेलीकॉप्टर यहीं से टेक ऑफ और लैंड कर रहा है। कई विशेष विमान भी यहां से लैंड और टेक ऑफ कर रहा है। गलत काम करने के उद्देश्य ही खेल गांव में अलग से हेलीपैड बनाया गया है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp