Join Us On WhatsApp
BISTRO57

सुशील मोदी के निधन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड, भाजपा बिहार के लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद दीपक प्रकाश ने किया शोक व्यक्त

BJP On Late. Sushil Modi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के निधन पर झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बिहार के लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के  निधन की खबर सुनकर आहत महसूस कर रहा हूँ, मुझे कई वर्षों तक उनके साथ काम करने का मौका मिला। उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है। 

सुशील मोदी ने उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद के रूप में बेहतर काम किया है, जिनके साथ मुझे भी काफी समय तक संगठन कार्य करने का मौका मिला। उनके निधन की सूचना मन को व्यथित करने वाली है। यह अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बेहतरीन काम किए, उनके साथ आम जनता के बीच एक गहरा संबंध था। उनके निधन से समाज और राजनीतिक दोनों को एक बड़ी क्षति हुई है l ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp