Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड संथाल परगना सिदो कान्हु की धरती से होगी भाजपा के संकल्प की सिद्धि....लक्ष्मीकांत बाजपेयी

BJP Santhal Politics

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवम राज्य सभा में मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत का दावा किया, वही राज्य के ठगबंधन सरकार एवम इंडी एलायंस पर बड़ा हमला भी बोला। झारखंड में दो क्रांति महत्वपूर्ण है जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान एवम अमर शहीद सिदो कान्हु का हुल शामिल है।कहा कि जून महीना संथाल हुल क्रांति का महीना है।संथाल समाज कांग्रेस झामुमो मुक्त झारखंड केलिए हुल करने के लिए तैयार है।

वाजपेयी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से संथाल समाज के अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं।बांग्लादेशी घुसपैठियों से केवल डेमोग्राफी नही बदली बल्कि जमीन और जमीर दोनो की हो रही लूट हुई।विशिष्ट संस्कृति ही संथाल समाज की पहचान जिसे समाप्त करने की कोशिश राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है।झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन वोट बैंक के कारण संथाल की अस्मिता और पहचान को मिटा रहे हैं। अपनी सत्ता को बचाने केलिए इंडी ठगबंधन ने संथाल परगना को घुसपैठियों के हाथों गिरवी रख दी है। आदिवासी समाज की जमीन लव जिहाद के माध्यम से घुसपैठिए लूट रहे हैं। कांग्रेस झामुमो के संरक्षण में घुसपैठियों के राशनकार्ड,आधार कार्ड,वोटर आईडी बनाए जा रहे। आज संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से घट रही है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है।खान खनिज,पत्थर कोयला बालू की लूट हो रही है।केवल साहेबगंज जिला में एक हजार करोड़ से अधिक के घोटाले उजागर हुए हैं ये सबको पता है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। सरकार के मंत्री आलमगीर आलम जेल में हैं। कई आइएएस अधिकारी जेल में हैं। और कई जाने की कतार में खड़े दिखाई दे रहे।

लक्ष्मीकांत ने कहा कि इंडी एलायंस के नेता चोरी और सीनाजोरी दोनो कर रहे। भ्रष्टाचार को भी जाति धर्म समुदाय से जोड़कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे।जबकि जनता इनकी चालाकी खूब समझ रही है।

 आज जनता मोदी सरकार के विकास कार्य चाहे देवघर में एम्स की स्थापना हो,एयरपोर्ट हो या रेलवे की सुविधा हो, हाईवे का निर्माण,गंगा नदी पर साहेबगंज में पुल का निर्माण जैसे कार्यों को देख रही है।साथ ही दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार में किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। जनता कांग्रेस झामुमो सरकार की नियत और नीति को परख चुकी है।जनता समझ गई है कि झामुमो कांग्रेस को सत्ता केवल लूटने और कमाने केलिए चाहिए जबकि भाजपा विकास केलिए संकल्पित और समर्पित है।जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। जिस प्रकार से मोदी जी की सभाओं में लाखों की भीड़  तपती गर्मी में सुनने केलिए उमड़ी वह दृश्य जनता के मिजाज को समझने केलिए काफी है।


 1जून को वोट के माध्यम से जो  हुल संथाल की धरती से होगा वह भ्रष्टाचार , लूट ,लव जिहाद,लैंड जिहाद,घुसपैठ,तुष्टिकरण के खिलाफ होगा। 4 जून के बाद देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कारवाई और तेज होगी,भाजपा कभी भी झारखंड को लूट और घुसपैठ की भूमि नही बनने देगी। घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर किया जाएगा। झारखंड की भ्रष्ट,निकम्मी और लूट में शामिल राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू होगी। इंडी ठगबंधन में कुर्सी की लड़ाई सामने आएगी। हेमंत सोरेन जेल में हैं,चंपई सोरेन सत्ता में हैं और कल्पना सोरेन जी सत्ता के रास्ते में हैं। इसी संघर्ष के बीच राज्य में विकास केलिए समर्पित मजबूत और  ईमानदार एन डी ए सरकार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp