Join Us On WhatsApp
BISTRO57

मोदी सरकार 3 में झारखंड से नव नियुक्त केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ पहुंचे रांची।

Central Ministers In Ranchi

शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मंत्री संजय सेठ पहुंचे रांची , एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया और फिर प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में बहनों ने किया पारंपरिक स्वागत..



मोदी सरकार 3.0 में झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ आज सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से चलकर रांची पहुंचे।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू एवम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनो मंत्रीगण ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। तथा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में मिठाई खिलाकर मंत्री द्वय का स्वागत किया।

स्वागत समारोह के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, ने पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र से मंत्रीगण का स्वागत किया।

श्री मरांडी ने कहा की प्रदेश की जनता,कार्यकर्ता एवं समर्थकों में उत्साह है। यह सम्मान झारखंड की जनता का सम्मान है। राज्य की जनता का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंडी एलायंस के द्वारा लगातार दुष्प्रचार और भ्रम फैलाए जाने के बावजूद जनता ने एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया। सर्वाधिक 9 सीट एनडीए को दिया। पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य की जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से परेशान है। पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं केलिए राज्य में हाहाकार मचा है। दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा नल जल योजना केलिए भेजे गए करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार की उपलब्धियां अपार है। हमे जनता की सेवा में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राज्य की जनता को झामुमो कांग्रेस और राजद के कुशासन,लूट भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनानी है। जो काम करने में विश्वास करती है।लूटने और कमाने में नही।

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित कोडरमा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं।  जनता की सेवा और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोडूंगी।

झारखंड की सरकार राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटकाने , भटकाने में लगी रहती है। झारखंड में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। झारखंड की चुनौतियां गंभीर है जिसे जन सहभागिता के बल पर केंद्र सरकार निपटेगी। देश की आधी आबादी महिला शक्ति ने मोदी सरकार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140करोड़ देश वासी हमारा परिवार है।

उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया।भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आई।

 जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए।

 झारखंड की ठगबंधन सरकार विकास विरोधी सरकार है जिसने पूरवर्ती भाजपा सरकार की किसानों महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया। पिछले दस वर्षों से ज्यादा विकास कार्य होंगे ,

मोदी सरकार 3.0 के 5 वर्षों  में धरातल पर उतरेगा। 


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp