Join Us On WhatsApp
BISTRO57

क्रिकेट के धुरंधर अब राजनीति के मैदान में करेंगे बल्लेबाजी, कहा प्रदेश से मिले दायित्व को अपना सर्वोच्च योगदान देकर पूर्ण करूंगा :: अजातशत्रु

Crickter in Politics

भारतीय जनता युवा मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजातशत्रु जी ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है और कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा और अपना सर्वोच्च योगदान संगठन को समर्पित करूंगा। पूर्व में संगठन में कार्यसमिती सदस्य, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और प्रदेशमंत्री के रूप में संगठन को अपनी सेवा देता आया हूं और आज संगठन ने एक बार पुनः अब प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा काल को आगे विस्तार देने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर को प्रदान करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, विनय जायसवाल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा राष्ट्रिय मंत्री आशा लकड़ा, लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व प्रत्याशी समीर उरांव का आभार व्यक्त किया है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp