Join Us On WhatsApp
BISTRO57

मां बनने के बाद पहली बार नजर आएंगी Deepika Padukone, Singham Again की ट्रेलर रिलीज डेथ कंफर्म, Lady Singham का क्रेज

Deepika Padukone will be seen for the first time after becom

New Delhi : बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बच्च के पेरेंट्स बने हैं। बेबी गर्ल के जन्म के बाद दीपिका पहली बार सबके सामने नजर आएंगी। 7 अक्टूबर को उनकी फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च होगा।  उस इवेंट में दीपिका नजर आ सकती हैं। सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च बहुत ग्रैंड होने वाला है।

अंबानी कल्चरल सेंटर में लॉन्च होगा ट्रेलर

सिंघम अगेन का ट्रेलर नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा। वहां पर फिल्म के स्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर समेत कई कलाकार होंगे। इसे इस साल का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च बताया जा रहा है। 

एक नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें, सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का सामना कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया-3 से होगा। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। सिंघम अगेन एक्शन फिल्म तो भूल भुलैया-3 हॉरर कॉमेडी मूवी है। दोनों के पहले के भाग हिट रहे हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म कल्कि में आई थीं नजर

मां बनने से पहले दीपिका मेगा बजट फिल्म कल्कि 2898 डी में नजर आई थीं। फिल्म में भी उनका किरदार प्रेग्नेंट महिला का था। कल्कि के ट्रेलर लॉन्च पर भी दिखी थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी कंफर्म हुई थी। उससे पहले लोग उनकी मां बनने की अटकलें लगा रहे थे। अब डिलीवरी के बाद दीपिका फिर अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में दिखने वाली हैं।

हाल में शेयर किया था एक वीडियो 

दीपिका ने हाल में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया था। उसमें एक बच्चा दौड़ता हुआ दिखता है, जो कांच से बाहर दूरबीन से देख रहा है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को पति रणवीर सिंह को टैग कर बड़ा स्माइली स्टिकर लगाया था। वे बता रहीं थी कि जब रणवीर बाहर होते हैं, तब वे बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार करती हैं। कैप्शन में लिखा था-‘यह मैं हूं। जब मेरे पति ने कहा कि वह पांच बजे घर आएंगे और अभी पांच बजकर एक मिनट हो चुके हैं, तब मेरी स्थिति बिल्कुल ऐसी होती है। बता दें, दोनों ने नवंबर 2018 में इटली में ट्रेडिशनल तरीके से शादी की थी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp