Join Us On WhatsApp
BISTRO57

तेज गर्मी का असर देश में लगातार बढ़ते जा रहा है...

Heat Wave Alert

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में 2 दिन के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी आज लू चलने की संभावना जताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में तेज गर्मी और हीटस्ट्रोक के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। केरल की हेल्थ मिनिस्टर ने स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में मंगलवार को तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 10. 4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच सकता है।


गुजरात के अलावा इन सभी राज्यों में मई के पूरे महीने में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश में लू से काफी हद तक राहत रहेगी। तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, असम और त्रिपुरा में उमस भरी गर्मी का भी अनुमान जताया गया है।

झारखंड में पांच मई तक हीट वेव का कहर बरपेगा। इसके बाद राहत की उम्मीद है। दो व तीन मई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है।

चार मई को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ व गोड्डा जिले में कहीं-कहीं हीट वेव कहर बरपाएगी। पांच मई को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव का असर दिखेगा। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

हीट वेव के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पांच से सात मई तक राज्य में बारिश हो सकती है। पांच मई को झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है। छह व सात मई को राज्य के पूर्वी भागों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रांची और आसपास के इलाकों में चार मई से छह मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। सात मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp