Join Us On WhatsApp
BISTRO57

गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, चल रही बात :: झारखण्ड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड

Jharkhand JDU Meeting

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब परिसर में संपन्न हुई। बैठक में शामिल होने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सुबह 9.30 बजे राँची पहुँचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी, सह प्रभारी मनोज यादव, जदयू नेता मधुकर सिंह, सागर कुमार एवं सुशील सिंह सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। संजय झा बतौर मुख्य अतिथि कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने की। संचालन महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में विशिष्ट तौर पर जदयू के प्रदेश प्रभारी और मंत्री डॉ अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, जदयू के सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, सह प्रभारी और बेलहर विधायक मनोज यादव, विधायक सरयू रॉय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास उपस्थित रहे। प्रदेश जदयू की ओर से 51 किलो के माला से नेताओं का स्वागत किया गया साथ ही शाल और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यसमिति की बैठक में जदयू के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा की जदयू गठबंधन में चुनाव लड़ेगी इस निमित बातचीत जारी है। नीतीश कुमार चाहते है पार्टी झारखण्ड में पुनः खड़ी हो। बिहार के बाद पार्टी की सबसे अधिक संभावना झारखण्ड में है। जदयू का झारखण्ड में बड़ा आधार था। उन्होंने कहा केंद्र सरकार में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया कि एक महीना के अंदर विभिन्न विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करें। जनता से जो रिपोर्ट मिल रहा है उस अनुसार राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। सरयू रॉय पुराने नेता है उनके आने से राष्ट्र स्तर पर एक अच्छा संदेश गया है।

प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी बोले खीरू महतो ने संगठन मज़बूत किया है, और मज़बूती की ज़रूरत है। उन्होंने कहा खीरू महतो को राज्यसभा भेज नीतीश कुमार ने झारखण्ड के प्रति अपना प्रेम दिखाया। उन्होंने कहा हम गठबंधन में जाएँगे, पार्टी का झारखण्ड में बहुत क्षमता है। उन्होंने कहा पार्टी हर प्रमंडल में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम पीछे खड़े है, आपलोग आगे बढ़िये।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की ख़ुशी है कि सभी पुराने साथी पार्टी के साथ है। सरयू राय और खीरू महतो की जोड़ी झारखण्ड में पार्टी को मज़बूत करेंगे। उन्होंने कहा नीतीश के कार्यकर्ता कभी निराश नहीं होते, पूरे दमख़म से पार्टी चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा लोकसभा में पार्टी ने एंडीए के साथियों का सहयोग किया अब विधानसभा में बेहतर तालमेल हो।

विधायक सरयू रॉय ने कहा की झारखण्ड में जदयू का संगठन मजबूत है कोई ग़लतफ़हमी में ना रहे। उन्होंने कहा पार्टी जो ज़िम्मेवारी देगी उसे पूरा करूँगा। 

सह प्रभारी विजय सिंह ने कहा की संगठन को मज़बूत करने के लिए हमारी जहां ज़रूरत प्रदेश जदयू महसूस करेगी हम हाज़िर हो जाएँगे।

सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा की इस बार चुनाव में पार्टी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp