Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड के कई हिस्सों में पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार आदि जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार यानी आज ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है।

Jharkhand Weather Change

चार मार्च को रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य में मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 5 मार्च तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आने के चलते मौसम इस तरह से बदलाव देखने को मिल रहा है।

बारिश होने व बादल छाए रहने से राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव भी होगा। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि के आसार हैं। वहीं, ओलावृष्टि से रबी और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की लोगों चिंता सता रही है। पूर्वानुमान के अनुसार 3-4 मार्च को बारिश होगी। लेकिन 5 मार्च को इसमें कमी आएगी। 6 से फिर बारिश के आसार हैं।

बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।यातायात अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि रविवार को कुछ स्थानों, विशेष रूप से उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर और जम्मू संभाग के पीरपंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp