Join Us On WhatsApp
BISTRO57

तीसरी बार मोदी सरकार के लिए बुद्धिजीवी वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण....कर्मवीर सिंह

Karamvir Singh on Third Time Modi's Goverment

झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने आज बैठक मे कहा की प्रबुद्ध वर्ग समाज का अगुवा है।इसकी समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। यह वर्ग बड़े समूह को अपने अपने क्षेत्र में प्रभावित करता है।इसलिए राष्ट्र की मजबूती केलिए इस वर्ग को बढ़ चढ़ कर नेतृत्व करना चाहिए।यह बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश में आम चुनाव चल रहा है।जनता का मिजाज तीसरी बार मोदी सरकार केलिए स्पष्ट है। जनता चाहती है कि सशक्त भारत, मजबूत भारत, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत केलिए तीसरी बार मोदी सरकार बने।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी,विकास विरोधी,सनातन विरोधी इंडी गठबंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित कर रहे। ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों और इंडी गठबंधन की विकास विरोधी,सनातन विरोधी नीतियों को बताएं।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp