Join Us On WhatsApp
BISTRO57

कोल्हान विश्वविद्यालय के नव नियुक्त प्राध्यापकों ने बाबूलाल मरांडी से मिलकर जताया आभार....

Kolhan University

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विगत दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय केलिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की थी। जिसपर महामहिम राज्यपाल ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

कल इतिहास विभाग के सभी चयनित प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त हो गया। जिससे प्राध्यापकों में खुशी है।

नव नियुक्त प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा,हेमा लकड़ा, मैरी नीला हांसदा,कविता कुमारी,अरविंद कुमार साहू,साकेत बिहारी,प्रदीप झा,पंकज श्रीवास्तव,स्वीकृति,अमृता जायसवाल,नूपुर,नितिन नीरज, शामिल हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय केलिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर 2023 को जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा भी 2फरवरी 2024 को नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है। परंतु विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति के नही होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुलाधिपति कार्यालय में लंबित थी।

आज नव नियुक्त प्राध्यापकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उनके सार्थक प्रयासों केलिए आभार प्रकट किया।

प्राध्यापकों ने महामहिम राज्यपाल महोदय का भी आभार जताया है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp