Join Us On WhatsApp
BISTRO57

रांची के भाजपा कार्यालय में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं के साथ जब पहुंचे जावेद मंसूरी तो भाजपा के नेताओं ने किया.....

Muslim Community in BJP Office

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 22 अक्टूबर को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया एवं सदस्यता दिलाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया। किसी गरीब के बच्चे को भूखा सोने नहीं दिया। देश में 80 करोड़ अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मां बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत योजनाएं शुरू की है। उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को लखपति बना रही है। गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

 मरांडी ने कहा कि चुनाव का समय है। इस चुनाव में अपने पड़ोस के लोगों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में हेमंत सरकार ने झारखंड के लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा था कि लोगों को 1 साल में 72000 रुपए देंगे। 5 साल हो गए हेमंत सोरेन ने किसी को 72000 रुपए नहीं दिये। मां बहनों को चूल्हा खर्च हर महीने 2000 रुपए देने की बात कही थी। 5 साल बीत गये, किसी को चूल्हा खर्च नहीं दिया।

हेमंत सरकार ने बेटियों से कहा था कि शादी होने पर सोने का सिक्का देंगे। एक भी लड़की को सोने का सिक्का नहीं दिया। वृद्ध, दिव्यांग को कहा था कि ढाई हजार रुपए महीने पेंशन देंगे। किसी को नहीं दिया। नौजवानों को 5 लाख नौकरी देने की बात कही थी। अपने पिताजी की कसम खाई थी। कहा था कि 5 लाख नौकरी नहीं देने पर राजनीति से संन्यास ले लेंगे। जो व्यक्ति पिताजी की कसम खाकर पूरा नहीं करता है, उन पर कौन भरोसा करेगा। विधानसभा में कहा था कि बीए पास को 5000 और एमए पास को 7000 रुपए भत्ता देंगे। एक भी काम पूरा नहीं किया। जब चुनाव आ गया, तब नया तरकीब भिड़ाया। महिलाओं को अगस्त से 1000 रुपए देने लगे। 3 महीना दिए हैं। उन्होंने दिसंबर से 2500 देने की बात कही है।

 मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादा किया, उसे पूरा किया। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आए। झारखंड को लूटने वालों के झांसे में नहीं फंसे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में बनाएं।

इस अवसर पर जावेद मंसूरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी के सदस्यता ली है। भाजपा महिला, मजदूर, गरीब सबका विकास करती है। उन्होंने अपनी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा, उससे वह निस्वार्थ भाव से करेंगे। भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp