Join Us On WhatsApp
BISTRO57

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एन डी ए) की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति.....

NDA Meeting on Loksabha Election

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो,भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी,लोकसभा उम्मीदवार,लोकसभा प्रभारी,भाजपा के जिलाध्यक्ष ,जिला प्रभारी सहित आजसू पार्टी के प्रदेश एवम जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।



*दोनो दलों के प्रमुखों ने सामूहिक लोकसभा चुनाव अभियान चलाने की की घोषणा।

*जिला स्तर पर भी एन डीए बनाएगा चुनाव की रणनीति।

*14लोकसभा सीट जीतने के संकल्प को दोहराया।

*भ्रष्टाचारी को बचाने और भ्रष्टाचारी को सजा दिलाने के बीच है लोकसभा की लड़ाई.....लक्ष्मीकांत वाजपेई*

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनो पक्षों का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है।जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है।और भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

 एन डी ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती है ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। कहा कि जनता के लूटे पैसे को पाई पाई वापस कराना यह मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर जाएं।

*संपर्क,संवाद और समन्वय प्रचार अभियान का सूत्र....बाबूलाल मरांडी*

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमे संपर्क ,संवाद और समन्वय से कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं।हम घर घर जाकर मोदी जी का संदेश पहुंचाएं,उनका प्रणाम कहें। सभी वर्ग,समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो,और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। जनता मोदी जी को तीसरी बार और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के रूप में देखने केलिए उत्सुक है। एन डीए मजबूत है और जनता एन डी ए के साथ है।

*मोदी सरकार ने अपने संकल्पों को धरातल पर उतारा। विकसित भारत के संकल्प को करना है पूरा....अर्जुन मुंडा*

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। कहा कि पिछले दस वर्षों में गांव,गरीब,किसान,दलित,वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े। 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। वहीं देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है।

कहा भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करती है।हमारे लिए देश की सेवा सर्वोपरी है। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है।राष्ट्र की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्म विश्वास से भरा हुआ है। चुनाव के बीच के केंद्र सरकार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 100दिनों में होने वाले कार्यों की तैयारी कर रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2024के संकल्प पत्र में जनता से प्राप्त सुझाओं को समाहित करेगी।

*देश में आज एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी...सुदेश कुमार महतो*

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एन डी ए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनो दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री केलिए केवल एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी। जनता मोदी जी को जिताने केलिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि हम टीम झारखंड बनाकर काम करना है। जनता का विश्वास जीतना है।

*6अप्रैल को घर घर झंडा लगाएं भाजपा कार्यकर्ता ....कर्मवीर सिंह*

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 6अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने प्रत्याशियों को प्रचार अभियान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा अपने अपने घरों पर अवश्य लगाएं।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया।

आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, डॉ रविंद्र कुमार राय विधायक लंबोदर महतो,उमाकांत रजक सहित भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा उम्मीदवार ,लोकसभा विधान सभा ,जिला के अध्यक्ष ,प्रभारी गण उपस्थित थे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp