Join Us On WhatsApp
BISTRO57

आज से अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड दौरे पर

President Murmu on Jharkhand tour from today for next three

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  आज बुधवार की सुबह 9 बजे देवघर एयरफोर्स के विशेष विमान से उतरीं ,इसके बाद वो देवघर में बाबा बैद्यनाथ मन्दिर  में दर्शन करने जाएंगी, 24 मे यानि आज से 26 मे तक राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड दौरे पर रहने वाली हैं ,उनके दौरे में देवघर,रांची,खूंटी शामिल है ,आज राष्ट्रपति मुर्मू बाबा के दर्शन करने के बाद अपने दौरे की शुरुआत करेंगी . रांची से सटे खूंटी  जिले में भी उनका एक कार्यकर्म का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी में जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  किए गए हैं. खबरों की माने तो देवघर मंदिर परिसर से लेकर सर्किट हाउस तक लोग हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे.

बताया ये  जा रहा हैं की बैद्यनाथ मंदिर के पट आम श्रद्धांलुओं के लिए सुबह के 6 बजे से 10.30 बजे तक बंद रहेंगे. इस दौरान शीध्रदर्शनम कूपन की भी व्यवस्था बंद कर दी गई हैं.आज सुबह जैसे हीं राष्ट्रपति मुर्मू देवघर एयरपोर्ट पर उतरी उनके स्वागत में राज्यपाल खुद एयरपोर्ट पर मौजूद  दिखे.

आज से अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति मुर्मू रांची दौरे पर LIVE UPDATE...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची के लिए हुई रवाना..  10:40 A.M ...

 कुछ देर में राष्ट्रपति मुर्मू पहुचने वाली हैं रांची .. 12:03 A.M...


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची एयरपोर्ट ..12. 08 P.M...

थोड़ी देर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू...12:30 P.M...



 बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गोड्डा लोकसभा छेत्र से संसद निशिकांत दुबे ने  किया ट्वीट.. 




भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया माल्यार्पण.. 12.55 P.M.. 

अल्बर्ट एक्का के लिए हुई रवाना .. 


राज्यभावन के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति मुर्मू .. 1:00 P.M.. 

द्रौपदी मुर्मू बस कुछ हीं देर में पहुचेंगी राष्ट्रपति भवन .. 

झारखंड में नए हाईकोर्ट  का उदघाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू.. 

पहुंचने लगे मेहमान, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी नए हाईकोर्ट का उद्घाटन...

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp