Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड में सभी पार्टियों का साथ देने के फिर कांग्रेस पहुंचे छतरपुर के दिग्गज....

Radha Krishan Kishore Join Congress

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री किशोर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस के वरीय को ऑर्डिनेटर मोहन मार्क्रम ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर श्री कमलेश ने कहा कि श्री किशोर के कांग्रेस में आने से झारखंड में कांग्रेस को निश्चित रूप से नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। विधायिका के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया। अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सतत पर्यत्नशील रहे। लंबे राजनीतिक जीवन में इन्होंने हमेशा जनता के हितों के बारे में चिंता जाहिर की तथा झारखंड की आर्थिक समृद्धि के बारे में चिंतित रहे।

 कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से हमेशा वित्तीय प्रबंधन की सिफारिश किया करते थे। विगत चार दशक से व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से किशोर जी के साथ आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर विमर्श होता रहा। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के कई कार्य किया तथा उग्रवाद प्रभावित छतरपुर विधानसभा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात श्री किशोर ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण मुझे कांग्रेस से दूर होना पड़ा था लेकिन मैं जहां भी रहा कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों से बंधा रहा। अपने राजनीतिक जीवन में मैने इंदिरा जी को अपना आदर्श माना था और आज भी कांग्रेस के साथ मेरा अटूट रिश्ता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ छतरपुर विधानसभा ही नहीं पूरे पलामू प्रमंडल और राज्य स्तर पर महागठबंधन और कांग्रेस की मजबूती दिखेगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp