Join Us On WhatsApp
BISTRO57

दिवाली-छठ पर बिहार जाना आसान, रांची से चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और शेड्यूल

ranchi-indian-railways-running-ranchi-jaynagar-diwali-chhath

रांची. छठ महापर्व आने में अब बस कुछ दिन का समय बचा है. ऐसे में लोग दिवाली और छठ मनाने के लिए अपने घर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट में मिलना एक बड़ी चुनौती होती है. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे की तरफ से झारखंड की राजधानी रांची से बिहार के जयनगर के लिए दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इससे बिहार के समस्तीपुर व दरभंगा जैसे शहर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. रांची से बिहार जाने वालों की संख्‍या अच्छी खासी रहती है. स्पेशल ट्रेन चलाने से यात्री को काफी सहूलियत होगी.

जानें समय सारिणी

ट्रेन संख्या 08105 रांची-जयनगर दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन: आज (11 नवंबर) और 18 नवंबर (शनिवार) को रांची से चलेगी. यह दो फेरे लगाएगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 00:50 बजे और प्रस्थान 00:55 बजे, झालिदा आगमन 01:15 बजे और प्रस्थान 01:17 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:10 बजे और प्रस्थान 02:15 बजे, धनबाद आगमन 04:10 बजे और प्रस्थान 04:15 बजे, चित्तरंजन आगमन 05:35 बजे और प्रस्थान 05:37 बजे, मधुपुर आगमन 06:30 बजे और प्रस्थान 06:32 बजे, जसीडीह आगमन 06:57 बजे और प्रस्थान 06:59 बजे, झाझा आगमन 08:15 बजे और प्रस्थान 08:20 बजे, किउल आगमन 09:02 बजे और प्रस्थान 09:04 बजे, बरौनी आगमन 10:40 बजे और प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तीपुर आगमन 12:20 बजे और प्रस्थान 12:25 बजे, दरभंगा आगमन 13:28 बजे और प्रस्थान 13:33 बजे, मधुबनी आगमन 14:30 बजे और प्रस्थान 14:32 बजे, तो जयनगर आगमन 15:30 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08106 जयनगर-रांची दिवाली-छठ स्पेशल: 12 नवंबर और 19 नवंबर को जयनगर से चलेगी. इसके भी दो फेरे रहेंगे. ट्रेन का जयनगर प्रस्थान 17:00 बजे, मधुबनी आगमन 17:30 बजे और प्रस्थान 17:32 बजे, दरभंगा आगमन 18:15 बजे और प्रस्थान 18:20 बजे, समस्तीपुर आगमन 19:20 बजे और प्रस्थान 19:25 बजे, बरौनी आगमन 21:00 बजे और प्रस्थान 21:10 बजे, किउल आगमन 22:20 बजे और प्रस्थान 22:22 बजे, झाझा आगमन 23:50 बजे और प्रस्थान 23:55 बजे , जसीडीह आगमन 00:30 बजे और प्रस्थान 00:32 बजे, मधुपुर आगमन 00:57 बजे और प्रस्थान 00:59 बजे , चित्तरंजन आगमन 02:20 बजे और प्रस्थान 02:22 बजे , धनबाद आगमन 04:05 बजे और प्रस्थान 04:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05:55 बजे और प्रस्थान 06:00 बजे , झालिदा आगमन 07:02 बजे और प्रस्थान 07:04 बजे, मुरी आगमन 07:30 बजे और प्रस्थान 07:35 बजे, तो रांची आगमन 09:00 बजे होगा.

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार के मुताबिक, इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 1 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच सकेत कुल 24 कोच होंगे.


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp