Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बेईमानों ने लूटकर झारखंड को बर्बाद कर दिया, इन्हें सबक सिखाएं : शिवराज सिंह चौहान

ShivRaj Singh Chauhan in Jharkhand

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 मई को धनबाद लोकसभा के झरिया के डिगवाडीह स्थित मानस मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड बनाने का काम किया। अटल जी ने झारखंड का निर्माण किया, प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को संवारा। बीच में आकर इंडी एलाइंस ने सब बर्बाद कर दिया। मीडिया में खबर आई है कि मंत्री आलमगीर आलम को किसने कितना कमीशन दिया। कांग्रेस के संसद के घर 350 करोड रुपए मिले। विधायक लूट रहा है। सांसद लूट रहा है। मंत्री लूट रहा है। मुख्यमंत्री तो जेल में ही चले गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। प्रधानमंत्री मोदी अगर नहीं होते तो ये जेल नहीं जाते। इन्होंने पूरे झारखंड को लूट लिया। अमीर राज्य के लोगों को गरीब बनाने का काम किया। कांग्रेस, झामुमो और राजद ने किया तीन तिगड़ा काम बिगड़ा। ये लोग चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। उन्होंने कोयला लूटा। बालू लूटा। पत्थर लूटा। पहाड़ के पहाड़ गायब कर दिए। ये लोग राजनीति का काम करते हैं। शर्म आती है। इन लोगों ने कैसा प्रदेश बना डाला है। जिसने देश का धन लूटा है, उन्होंने जनता को लूटा है। यह जनता का पैसा है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के लिए पैसा भेजते हैं। इंडी गठबंधन के लोग उसे लूटकर नोटों का पहाड़ खड़ा कर दे रहे हैं। ऐसी पार्टी के नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। 

 इंडी गठबंधन वाले सरेआम लूट रहे हैं। बेईमानी कर रहे हैं। लूटे हुए पैसे से किसानों के खेत में पानी पहुंच सकता था। बच्चों के लिए स्कूल बन सकते थे। कॉलेज बन सकते थे। अस्पताल बन सकता था। कारखाने लगा सकते थे। इन बेईमानों ने लूटकर बर्बाद कर दिया इस प्यारे झारखंड को। इन्हें किसी कीमत पर ना छोड़े। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करके 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लोकसभा और विधानसभा में दे दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रम चलाएं। भारतीय जनता पार्टी अब लखपति दीदी कार्यक्रम चल रही है। भाजपा ने कहा है कि पूरे देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। 

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा में दम नहीं बचा है। एक तो जेल में है और जो बचे हैं, वे भी जाने वाले हैं। जिसने जनता का पैसा लूटा है, उनके हलक से धन निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री सलाह ले रहे हैं की इन पैसों को कैसे जनता तक पहुंचाया जाए। बेईमानों को पैसा खाने नहीं दिया जाएगा।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp