Join Us On WhatsApp
BISTRO57

हेमंत सोरेन ड्राइविंग सीट पर एक्सीडेंट कराने बैठे हैं,राज्य की जनता हो रही परेशान....शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh on Hemant Soren

  भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दो दिवसीय झारखंड दौरा आज शाम संपन्न हुआ। शिवराज सिंह आज रामगढ़ जिले के विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश आरोप पत्र समिति एवम घोषणा पत्र समिति की बैठक को संबोधित किया।


बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,सहित प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, सीपी सिंह,बिरांची नारायण,अनंत ओझा,नवीन जायसवाल,केदार हाजरा,सुनीता सिंह,अरुण उरांव, बीडी राम,अमित मंडल,शशांक राज,आरती सिंह ,गीता कोड़ा उपस्थित थे।

श्री सिंह ने बैठक में घोषणा पत्र समिति,आरोप पत्र समिति के साथ मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बाद में मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह ने राज्य सरकार के सत्ता परिवर्तन पर बड़ा निशाना साधा , और कहा कि हेमंत सोरेन का ड्राइविंग सीट पर बैठना एक्सीडेंट ही कराएगा। ये जितने दिनों तक ड्राइविंग करेंगे राज्य की जनता का नुकसान ही होगा।

 हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य पहले भी बरबाद हुआ आगे और होगा।राज्य की जनता परेशान है।चारो तरफ लूट मची है।बिना पैसे का कोई काम नही होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने तक केलिए बालू नही मिल रहा। मिलता भी तो ऊंची कीमत पर। ठगबंधन सरकार धोखेबाज सरकार है और जनता में हाहाकार मचा है। लोग 6महीनो से पेंशन केलिए तरस रहे।बिजली गायब रहती है ,ट्रांसफार्मर वर्षों से जले पड़े हैं।बिजली नही आती लेकिन बिल आते हैं।

भ्रष्टाचार के कारण सरकार के पूर्व मंत्री,वरिष्ठ पदाधिकारी जेल में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार को बेनकाब करेगी।जनांदोलन और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी बार बार जनता के बीच जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को जनता याद कर रही।विकास को याद कर रही और 2024में फिर भाजपा के नेतृत्व में मजबूत एन डी ए सरकार बनाने केलिए संकल्पित हो रही।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp