Join Us On WhatsApp
BISTRO57

इंडी गठबंधन की पहचान ही तुष्टीकरण की राजनीति है,इंडी गठबंधन के पास न कोई नीति है और न ही : सुदेश महतो

Sudessh on Iindia Allaince

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इंडी गठबंधन के पास न कोई नीति है और न ही नेता। जेएमएम ने कभी राज्यवासियों के हित में काम नहीं किया। कांग्रेस एवं जेएमएम ने राज्य कोे आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। तुष्टिकरण और वोट की राजनीति ही इंडी गठबंधन की पहचान है। जबकि एनडीए विकास आधारित राजनीति, स्पष्ट नीति एवं नेतृत्व के साथ चुनाव में है।  

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष ने भादुडीह, चांडिल में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित सभी ग्राम प्रभारियों के साथ आगमी 25 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में एनडीए के पक्ष में जनता का मत हासिल करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। एक तरफ क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ सशक्त और विकासशील देश बनाने का संकल्प लेकर एनडीए जनता के बीच है और दूसरी तरफ बेमेल और स्वार्थ पर टिका गठबंधन है, जो चुनावों के नतीजे आने के बाद बिखर जायेगा। 

सभी ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि हर गांव में एक नया लीडर और नेतृत्व देने के अधिकारी हैं हमारे ग्राम प्रभारी। राज्य व देश का विकास तब ही संभव है जब गांवों का विकास हो। राज्य के मुख्यमंत्री ही बिजली मंत्री हैं फिर भी पूरे राज्य में बिजली व्यवस्था धवस्त है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को अपने पद का दायित्व बोध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे में ही झारखंड में जेएमएम- कांग्रेस के लिए कुर्सी खाली करने का संदेश भी सामने आयेगा। जनता इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार से बदला चुकाने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री के चयन का चुनाव है। नरेंद्र मोदी ने देश- दुनिया में जो लोकप्रियता हासिल की है, उसकी वजह से बड़ा जनादेश हासिल होने जा रहा है। चुनाव के चार चरणों के मतदान में जनता ने एनडीए को अपना अपार प्यार और आशीर्वाद दिया है। आने वाले तीन चरणों के मतदान में भी यही देखने को मिलेगा।

ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आजसू भाजपा एक साथ पूरी मेहनत और से जुटी है। इसका परिणाम लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि रांची लोकसभा में एनडीए की जीत तय करने और मोदी जी के 400 पार के नारे को पूरा करने में ईचागढ़ विधानसभा की जनता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ में कांग्रेस- जेएमएम का गठबंधन खारिज हो चुका है। मौके पर उपस्थित रांची लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि आजसू और भाजपा की जोड़ी राज्य से 13 फूल और 1 फल दिल्ली भेजने का काम करेगी। ईचागढ़ समेत पूरे लोकसभा क्षेत्रवासियों की समस्याओं की आवाज राष्ट्रीय पटल पर बनूँगा। 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp