Join Us On WhatsApp
BISTRO57

तेजस्वी ने कर दी बड़ी घोषणा, सरकार बनी तो देगे एक करोड़ नौकरी

Tejsvwi ne kar Diya bda ghoshna srkaar bni to dege rojgaar

राजद ने आज अपना परिवर्तन पत्र जारी किया। राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का परिवर्तन पत्र जारी किया। उसमें 2024 चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से 24 जन वचन का वादा किया गया है।


बिहार की लोगों का भला किस तरीके से है वह इस परिवर्तन पत्र में रखा गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने 17 महीने के कार्यकाल में उनको बिहार में सरकार चलाने का मौका मिला। इन 17 महीना वह सभी कार्यो को पूरा करने का काम किया। एक साथ कितने व्यापक पैमाने पर सरकारी नौकरी कहीं नहीं दिया गया जो उनके कार्यकाल में दिया गया। तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में भी आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई। देश में जिस तरीके से खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को सरकारी नौकरी दी जाती थी उन लोगों ने बिहार में भी यह करने का काम किया।


2024 लोकसभा चुनाव में बिहार जनता के लिए 24 जन वचन लाने का काम कर रहे हैं।देश में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी करेंगे। देश में 30 लाख पद रिक्त है उसको तो भरेंगे ही उसके अलावा 70 लाख और पदों का सृजन होगा। अगले 15 अगस्त से देश में बेरोजगारी से मुक्ति मिली शुरू हो जाएगी।


रक्षाबंधन के दिन गरीब बहनों को हर साल 1 लाख दिया जाएगा।


500 रु में देश के लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाएगी।


पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा।


बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। पिछले दो दशकों से बिहार की जनता विशेष राज्य की मांग कर रही है। उनकी सरकार बनने के बाद यह मांग पूरी होगी।


केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद बिहार को विशेष पैकेज दिया जाएगा। बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड रुपए का विशेष पैकेज दिया जाएगा।


बिहार की जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।


किसने की समस्या को देखते हुए 10 फसलों पर MSP दिया जाएगा।


सेवा एवं अर्धसैनिक बलों के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। अग्नि वीर योजना को निरस्त किया जाएगा और सेवा में अस्थाई नियोजन को सुनिश्चित किया जाएगा।


बिहार में 5 एयरपोर्ट बनाने  का निर्णय लिया जाएगा। पूर्णिया गोपालगंज मुजफ्फरपुर भागलपुर और रक्सौल में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।


मंडल कमीशन की बची हुई सभी सिफारिश को लागू किया जाएगा। 


बिहार में औद्योगीकरण को बढ़ावा देते हुए इंडस्ट्री लाई जाएगी लघु एवं मध्य उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि आधारित एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।



तेजस्वी यादव ने कहा उन लोगों ने पूरा आकलन किया है और हर वर्ष लाखों लोग रिटायर होते हैं। इसीलिए उन लोगों ने अपने घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगें। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने यह करके दिखाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौकरी के नाम पर जो कहते थे कि संभव नहीं है। उसको भी उन्होंने संभव करके दिखा दिया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि उन लोगों को पूरा विश्वास है देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। उस सरकार में राजद शामिल होगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp