Join Us On WhatsApp
BISTRO57

भाजपा के राष्ट्र जागरण का अभियान है हर घर तिरंगा कार्यक्रम.....कर्मवीर सिंह

Tiranga in Every Home

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज तिरंगा ध्वज स्टॉल का उद्घाटन फीता काट कर एवम नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

यह कार्यक्रम राष्ट्र जागरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम है। प्रत्येक भारत वासी आजादी के आंदोलन में जान की बाजी लगाने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों को तिरंगा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है ,नमन करता है।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन बान और शान है।इसको अपने अपने घरों पर लगाकर हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक ध्वज पहुंचे इसकी चिंता करते हैं।प्रदेश कार्यालय में तिरंगा ध्वज आम नागरिक की सुविधा केलिए स शुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और लगाने केलिए प्रेरित भी करें। नई पीढ़ी को भारत की आजादी की लड़ाई एवम लाखों शहादत से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp