Join Us On WhatsApp
BISTRO57

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पार्टी में फिर मिली बड़ी जिम्मेवारी..

Union Minister Chirag Paswan again got a big responsibility

Desk- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक बार फिर से लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं. फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्हें पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

 बताते चलें कि झारखंड की राजधानी रांची में लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी. इसमे सर्वसम्मति से चिराग पासवान को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.इसको लेकर लोजपा- रामविलास पार्टी  की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा गया कि पार्टी को उनके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है। पार्टी उनके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी।इस अवसर पर चिराग पासवान ने इस मौके पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वो पद्म विभूषण रामविलास पासवान के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

 बताते चलें कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था. रामविलास पासवान ने अपने जीवन काल में ही चिराग पासवान को पार्टी की बागडोर सौंपी थी. बाद में पार्टी में चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान में विवाद हुआ जिसके बाद पार्टी दो भागों में बट गई आ गई पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लॉजपा की कमान संभाले हैं जबकि चिराग पासवान  लोजपा रामविलास गुट के नेता हैं. इस लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को पांच में से 5 सीटों पर जीत मिली है. 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp