Join Us On WhatsApp
BISTRO57

एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने की अपील, इंडी गठबंधन आदिवासी का हक भी एक विशेष वर्ग को देने की साजिश कर रहा है‌ : पुष्कर सिंह धामी

Uttrakhand CM Ranchi Public Meeting

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 मई को रांची से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मोरहाबादी मैदान स्थित में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के बाद जिन्होंने शासन चलाने का काम किया उन्होंने कभी आदिवासी समाज की शोध नहीं ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वंचित वर्ग के विकास की चिंता की। विकास का बीड़ा उठाया। उत्थान के लिए काम किया एक ही समय में झारखंड और उत्तराखंड का गठन हुआ। यह हमारे लिए समानता की बात है। दोनों राज्यों की परिस्थितियों भी एक समान है। अटल बिहारी वाजपेई ने इन दोनों राज्यों का निर्माण किया था आदिवासी समाज में पैदा हुई द्रोपति मुर्मू आज देश की पहले महिला आदिवासी राष्ट्रपति है। पूर्व में संभव नहीं हो पता था। पहले एक खास वर्ग के लोगों का मनोनयन होता था। समाज के आदिवासी और वंचित लोगों को आज अवसर मिल रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही संभव है। 

श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातु जाकर उनको नमन कर इस माटी का तिलक करके देश के विकसित भारत का संकल्प लिया था। आदिवासी और वंचित समाज के लोगों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है। पहले योजनाएं कुछ लोगों के लिए ही बनाई जाती थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। भारत अब मजबूत हाथों में है, मजबूर हाथों में नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। कश्मीर में धारा 370 हटाया गया। सीएए लागू किया गया। तीन तलाक को खत्म किया गया। भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण भी भाजपा किधर इच्छा शक्ति कहीं परिणाम है। देवभूमि की अपनी एक प्रतिष्ठा है। देवभूमि का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देंगे। उसे बर्बाद नहीं होने देंगे। देवभूमि के अंदर समान नागरिक संहिता का कानून पारित हो गया है। वहां लैंड जिहाद के बड़े-बड़े मामले हुआ करते थे। लाखों एकड़ जमीन मुक्त कराई गयी है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए भी कई काम किए गए हैं। बनारस- रांची कॉरिडोर के निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि घोटालेबाज का गिरोह घमंडिया ग्रुप है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है। उनपर कई केस चल रहे हैं। उन्होंने गरीबों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू की तिजोरी से 353 करोड़ मिले थे। यह भ्रष्टाचार की प्रकाष्ठा हो गई है। लालू का परिवार भी भ्रष्टाचार के कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पूरा परिवार इनका भ्रष्टाचार में लिप्त है। रांची लोकसभा क्षेत्र परिवारवाद का उदाहरण बनते जा रहा है। यहां के उम्मीदवार के पिता भी कांग्रेस सरकार में हुए कोयला घोटाले के अंग थे। उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इंडी गठबंधन आदिवासी का हक भी एक विशेष वर्ग को देने की साजिश कर रहा है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp