Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड विधानसभा चुनाव में आधी आबादी लेगी अपनी हिस्सेदारी, दिल्ली कांग्रेस में उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुई झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह...

Women's Congress in Assembly Election

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि बीते 24 जून 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग, जननेता राहुल गांधी एवं केसी वेणुगोपाल जी के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारी हेतु महिला कांग्रेस कमिटी को एक एक्शन प्लान के तहत कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।  

गुंजन सिंह ने कहा एक्शन प्लान के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी सबसे पहले आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत करेंगी, जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी मौजूद रहेंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि एक्शन प्लान के आगे की कडी में महिला कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी, पार्टी की मैनिफेस्टो जन जन पहुँचाएंगी, महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।

गुंजन सिंह ने राज्य में चल रहे गठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हर आयु वर्ग की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाने के लिए हर माह एक हजार रूपया देने जा रही है। राज्य को नशा मुक्त बनाने की पहल पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के 15 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी जारी की।

1. भीषण ट्रेन दुर्घटना

2. कश्मीर में आतंकवादी हमले

3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा

4. नीट घोटाला

5. नीट पीजी निरस्त

6. यूजीसी नेट का पेपर लीक

7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे

8. आग से धधकते जंगल

9. जल संकट

10. हीट वेव में इंतजाम न 

होने से मौतें।



bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp