Join Us On WhatsApp
BISTRO57

यशस्विनी ने मंगलवार को कांके क्षेत्र के कई हिस्सों में जन संपर्क अभियान चलाया...

Yasaswini sahay Electiion Campaing

 रांची लोकसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि 2014 में जुमलों के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार 10 वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर विषय पर बातें तो करते हैं, पर गरीबों की परेशानी और महंगाई पर कोई बात नहीं करते हैं, उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत बनाएं.पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो गई है.उन्होंने लोगों से अपील किया कि महंगाई व बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हाथ छाप पर वोट देकर विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।

संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बुढ़मू, ठाकुरगांव,उमेडंडा में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ठाकुरगांव के सिदरोल में टाना भगत गांव में टाना भगतों से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद थे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp